कोरियाछत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी साय सरकार की बौखलाहट और विपक्ष को बदनाम करने की साजिश: अम्बिका सिंहदेव।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी साय सरकार की बौखलाहट और विपक्ष को बदनाम करने की साजिश: अम्बिका सिंहदेव।

Picsart_24-08-22_16-52-28-541 विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी साय सरकार की बौखलाहट और विपक्ष को बदनाम करने की साजिश: अम्बिका सिंहदेव।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी साय सरकार की बौखलाहट और विपक्ष को बदनाम करने की साजिश: अम्बिका सिंहदेव।

बलौदाबाजार की घटना पर पुलिस की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता।

IMG-20240822-WA0009 विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी साय सरकार की बौखलाहट और विपक्ष को बदनाम करने की साजिश: अम्बिका सिंहदेव।आपको बता दे  बैकुण्ठपुर(कोरिया) 22 अगस्त ।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ हुई पुलिस की कार्यवाही को डिफेंड करने प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता की प्रभारी पूर्व विधायक अम्बिका सिंहदेव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बलौदाबाजार के मामले में साय सरकार अपनी नाकामी और पूरे देश में हुई बदनामी को छुपाने विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। विधायक देवेन्द्र यादव बलौदाबाजार में न भाषण दिये और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुये। वे भीड़ में पांच मिनिट रुक कर वापस आ गये थे। कहीं भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। सरकार, पुलिस बताये किन भाजपा नेताओं को नोटिस दिया, पूछताछ की गयी। न्याय संगत कार्यवाही होनी चाहिये। भाजपा सरकार का चरित्र और व्यवहार 8 माह में ही अलोकतांत्रिक हो गया है। पत्रकारों को गलत तरीके से फंसाने उनकी गाड़ी में गांजा रखा जाता है। विपक्ष के विधायक को झूठे मुकदमे में फंसा कर गिरफ्तार किया गया बलौदाबाजार के मामले में सतनामी समाज और कांग्रेस के लोगों को चिन्हांकित करके उनको जेलों में डाला गया। कांग्रेस भाजपा सरकार के इस आताताई चरित्र से डरने वाली नहीं। इस प्रकार के कृत्यों से हमारा कार्यकर्ता और मजबूती से सरकार के खिलाफ जनता की आवाज उठायेगा। बलौदाबाजार में हुई आगजनी की भयावह घटना शासन प्रशासन की बड़ी लापरवाही व सरकार की इंटेलीजेंट के फैल हो जाने के कारण हुई। समय रहते सरकार व प्रशासन सचेत हो जाता व समाज के द्वारा सीबीआई जांच की मांग को पूर्व में ही मान लेता तो प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना से बचा जा सकता था। पूरी घटना के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार दोषी है।IMG-20240822-WA0008 विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी साय सरकार की बौखलाहट और विपक्ष को बदनाम करने की साजिश: अम्बिका सिंहदेव।

लचर कानून व्यवस्था और प्रशासन की निरंकुशता व लापरवाही से बलौदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ हुई और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया, जिसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही बलौदाबाजार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। यदि समय रहते जैतखाम को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्यवाही की गई होती और आहत समाज से संवाद किया गया होता तो ऐसी अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं होती। धार्मिक भावनाएं आहत होने पर आंदोलित समाज को विश्वास में लिया गया होता तो ऐसे विध्वंसक प्रतिक्रिया नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच हो। धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था? रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिये भोजन, मंच, पंडाल, माईक के लिए रूपयों की व्यवस्था किसने किया? इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? नागपुर से 250 से अधिक लोग आये थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था? रैली की शुरूआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगों को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया?भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई? आम जनता के वाहन जलाये जा रहे थे, लोगों को दौड़ा कर पीटा जा रहा था तब पुलिस कहां थी?  एसपी किसके इशारे पर शांत बैठे हुये थे? घटना को रोकने के बजाय पलायन क्यों कर गये?
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पदाधिकारीगण जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, वेदांती तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री बृजवासी तिवारी, चंद्रप्रकाश राजवाडे, बिहारी राजवाडे, विकास श्रीवास्तव, आशीष अग्रहरी,धीरज सिंह, सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी साय सरकार की बौखलाहट और विपक्ष को बदनाम करने की साजिश: अम्बिका सिंहदेव।

  • 65f57510-ab41-4bca-980f-e156c60b9f32 विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी साय सरकार की बौखलाहट और विपक्ष को बदनाम करने की साजिश: अम्बिका सिंहदेव।

राकेश सिंह की रिपोर्ट

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!