संपादकीय

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र बड़कीमहरी एवं महराजगंज का निरीक्षण

 

IMG-20240119-WA0491-300x138 कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र बड़कीमहरी एवं महराजगंज का निरीक्षण IMG-20240119-WA0490-300x225 कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र बड़कीमहरी एवं महराजगंज का निरीक्षण

बलरामपुर कलेक्टर  रिमिजियुस एक्का ने आज बलरामपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र बड़कीमहरी एवं महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी पंजी, निरीक्षण पंजी एवं बारदाना पंजी का अवलोकन करते हुए अब तक हुए धान के कुल उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान तौलाई, धान के रख-रखाव और उठाव की जानकारी समिति प्रबंधक से लेते हुए धान के उठाव की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने धान के गुणवत्ता का भी अवलोकन किया तथा धान की नमी आदि का भौतिक सत्यापन कराकर जांच की गई। उन्होंने समिति प्रबंधकों को 31 जनवरी 2024 तक धान उपार्जन का कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी(रा.)  अमित कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!