भाजपा सरकार में प्रशासन के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का कांग्रेस ने फूका पुतला।
दण्डाधिकारी के आदेश के बिना अधिकारियों/पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया, क्या साय सरकार उनपर कार्यवाही करेगी?
आपको बता दे बैकुंठपुर कोरिया। 29 अगस्त। भिलाई, जिला-दुर्ग में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये दमनात्मक कार्यवाही/लाठीचार्ज व 150 से अधिक कांग्रेसजनों पर दर्ज एफ.आई.आर. के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का पुतला दहन समस्त प्रदेश के जिले में था वही जिला मुख्यालय कोरिया में कांग्रेस ने बैकुंठपुर कुमार चौक पहुंचकर भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेसजनों का कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार हमको संविधान में मिला हुआ है.
सरकार चाहे जो हथकंडे अपना ले, हम डरने वाले नहीं हैं.
शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार भारत के संविधान द्वारा संरक्षित एक मौलिक अधिकार है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों की आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती और जीवंतता का प्रतीक है।
*जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा:-* जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया गया क्या उस दौरान लाठी चार्ज करने हेतु कानून अनुसार क्षेत्राधिकारी कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा आदेशित किया गया था? पुलिस को यह अधिकार नहीं है कि वह अपने बल का प्रयोग शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को कुचलने के लिए करे।
साय सरकार से मांग हैं इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफ०आई०आर० दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर, पदाधिकारी पर दर्ज मामलों को वापस लिया जायें और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं जिससे फिर कभी हमारे संविधान की भावनाएं आहत ना हों।
कार्यक्रम पर मौजूद : जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, अनिल जायसवाल,चंद्रप्रकाश राजवाड़े, बिहारी राजवाड़े, आशीष यादव, गणेश राजवाड़े, सुमन दुबे, आशू कुजूर, सुरेंद्र तिवारी, संगीता रवि राजवाड़े, ललिता सिंह, विकाश श्रीवास्तव, छोटे खान, रामकृष्ण साहू, धीरज सिंह, सौरभ गुप्ता, अशीष अग्रहरी, अशीष डबरे, शाहब अख्तर, मनीष सिंह, अंकित गुप्ता, विपुल शुक्ला, मोनू माझी, संतोष गोयन, विजय चक्रधारी, रामसाय सोरी, संजय खलखो, अर्शद इरफान, अमित गुप्ता, हीरालाल साहू, राजेश कुर्रे, मकबूल खान, फैजान, महमूद खान, अरशद साय सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई साथ ही अधिक मात्रा में ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राकेश सिंह की रिपोर्ट