­
­
छत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमीरी-भरतपुर

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा और आम सभा

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा और आम सभा

IMG-20230908-WA0012 जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा और आम सभा

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुई भारत जोड़ो यात्रा और आम सभा

जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष विधायक सहित संघठन के सभी लोग हुए शमिल

मनेंद्रगढ़। भारत जोड़ों यात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ में एक विशाल पैदल मार्च भगत सिंह सिंह चौक से राजीव गांधी चौक तक निकाला गया, साथ ही पैदल मार्च के समापन पर आम सभा को भी संबोधित किया गया, सभा के समाप्ति के बाद राजीव गांधी चौक के पास ही जिला कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन भी किया गया। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसियों में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिला हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत छोड़ो यात्रा में शमिल हुए।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता, धर्म, सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है वैसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई थी। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य था ।भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि पिछले साल 7 सितंबर 2022 को हमारे नेता राहुल गांधी जी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है। 4,081 किलामीटर, 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा ने लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है। लाखों लोग प्रेम और एकता के साथ धर्म, समुदाय, जाति आदि की परवाह किए बिना हर भारतीय को एकजुट करने की राहुल जी की अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। उनकी यह विचारशील पहल समय की मांग थी, जिसने मूल रूप से हमारे देश में राजनीति की दिशा बदल दी । विशेष रूप यात्रा के बाद कर्नाटक का चुनाव परिणाम, कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापस लाने की लोगों की सामूहिक इच्छा की एक उत्कृष्ट अभिव्यक्ति थी ।मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक विनय जयसवाल ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम थी। जिन राज्यों से यह यात्रा गुजरी वहां के नागरिकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दो पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया। लोग राहुल गांधी से मिलने के लिये उतावले रहते थे। हजारो लोग पैदल चलते तथा रास्ते में, घरों की छत पर खड़े होकर स्वागत करने को तत्पर रहते थे। यह राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति लोगों के प्यार और समर्पण की अभिव्यक्ति थी ।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, देशभर में राहुल जी ने 100 से अधिक बैठक समूह बातचीत, 275 योजनाबद्ध पैदल बातचीत, 100 छोटी सभाएं, 13 विशाल सार्वजनिक सभाएं, 12 प्रेस कांफ्रेंस और अनगिनत आम बैठकों के माध्यम से हमारे करोड़ों साथी देशवासियों के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान और साझा किया था । यात्रा ने देश के ज्वलंत मुद्दों को संबोधित किया, जिनमें कमरतोड़ महंगाई, अभूतपूर्व बेरोजगारी, 1 भाईचारा, विभाजनकारी राजनीति, चीनी आक्रमकता से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा शामिल है। भारत के विचार को बचाने के लिए राहुल जी का धैर्य और दृढ़ संकल्प भाजपा को बेचैन कर रहा है और लोकतंत्र की भावना को बहाल कर रहा है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि यात्रा का यह प्रभाव आगामी सभी राज्य स्तरीय और केंद्र चुनावों पर अपना प्रभाव जावेगा और हमारी सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी के गौरव को बहाल करने का मार्ग प्रशःत होगा।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश सिंह और नगर पालिक अध्यक्ष प्रभा पटेल ने भी इस यात्रा के संबध में बताया कि राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दिया है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा किया। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण पैदा हुई है। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे थे।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा और राजेश साहु ने भी इस यात्रा के ऐतिहासिक बताते हुआ कहा कि देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ लिया था। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के एकता के मूल लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। यह राहुल गांधी की यात्रा की बड़ी सफलता है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप और मनोज साहू कहते है कि देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है । जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित हुआ ।ब्लॉक कांग्रेस जनकपुर के अध्यक्ष रवि प्रताप और कोटाडोल के अध्यक्ष मानिकपुरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा की जरूरत है ।कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है कि देश में नफरत के भाव खत्म हुए हैं मॉब लॉन्चिंग जैसी घटनाएं रुकी है। रसोई गैस के दाम कम करने मजबूर हुई। किसान, युवा, माता-बहनें, पत्रकार मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सीना ठोकर कर खड़े हुए है। डर, भय का वातावरण खत्म हुआ है।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव भरतपुर सोनहत के विधायक गुलाब कमरों, मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक विनय जायसवाल ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेश साहू, मनोज साहू, रवि प्रताप सिंह, सुभाष कश्यप, मानिकपुरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश पांडे, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन, एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीता भट्टाचार्य, अल्पशंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरू खान, सेवा दल के जिला अध्यक्ष राणा सिंह , आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष युधिस्ठिर कमरों, पुर्व महापौर डमरू रेड्डी, पार्षद एल्डरमैन सहित जिले के सभी वरिष्ठ एवम युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!